श्रीमदभगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण की कही कुछ आसान बातें आपके हर दुखों को दूर कर सकती है। जानिये भगवान श्री कृष्ण के द्वारा बताई गई कुछ आसान बातें।
आज के युग में हर इंसान के जीवन में कभी न कभी ऐसा समय आता है, जब वह बेहद परेशान हो जाता है। उसे समझ नहीं आता क्या सही है और क्या गलत।
ऐसे समय में श्रीमदभगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण की कही कुछ आसान बातें आपका दुख दूर कर सकती है।
भगवान कृष्ण के बताए गए कुछ अनमोल वचनों का पालन करके कोई भी मनुष्य जीवन का हर सुख और मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है।
- दानेन तपसा चैव सत्येन च दमेन च ।।
ये धर्ममनुवर्तन्ते ते नरा: स्वर्गगामिन: ।।
अर्थ —— जो इंसान समय-समय पर दान और तपस्या करता है, हमेशा सच बोलता है और अपनी इंद्रियों को अपने वश में रखता है, ऐसे मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति जरूर होती है।